भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का अधिकारिक जीवानवृत
श्री प्रणब मुखर्जी ने सरकार तथा संसद में रहते हुए देश की अनुकरणीय सेवा के पचास वर्षों से अधिक की अवधि के अपने राजनीतिक जीवन के शिखर पर 25 जुलाई, २०१२ को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया|
छिहत्तर वर्षीय श्री प्रणब मुखर्जी एक ऐसे व्यक्ति है जिन्हें शासन का बेजोड़ अनुभव है और उन्हें समय-समय पर, विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्री के रूप में सेवा करने का असाधारण सम्मान प्राप्त है| उन्हें 1969 से पाँच बार संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के लिए और 2004 से दो बार संसद के निम्न सदन (लोक सभा) के लिए चुना गया| वे 23 वर्षों तक, पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रहे|
वर्ष 2004-2012 की अवधि के दौरान प्रशासनिक सुधार, सूचना का अधिकार, रोज़गार का अधिकार, खाध सुरक्षा, उर्जा सुरक्षा, सूचना प्रौधोगिकि एवं दूरसंचार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की स्थापना, मैट्रो रेल आदि विभिन्न मुद्दों पर, इस उद्देश्य के लिए गठित 95 से अधिक मंत्री समूहों की अध्यक्षता करते हुए सरकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|…………………….More