
स्वास्थ:
ग्राम पंचायत में दो उप स्वास्थ केंद्र है पर उसमें से एक ही खुला रहता है और उसमें भी समय से डॉक्टर नही उपलब्ध रहते है इस स्वास्थ केंद्र में एक ए. एन. एम. श्रीमती राजेश्वरी रहती जो की ग्राम की महिलों को स्वास्थ संबंधी जानकारी देती रहती है| इस ग्राम पंचायत में बाईपास के पास ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल परिहार नर्सिंग होम हैं जहाँ ग्राम के मरीजों का इलाज होता है नही तो फिर शहर जाना पड़ता है|

रोज़गार:
कृषि: ग्राम पंचायत में कृषि के पर्याप्त साधन हैं अतः लोगों के पास खेती है और वे लोग खेती-बारी करते है यहाँ मुख्यता गेंहू, धान, सरसों, मक्का, सब्जी आदि की खेती की जाती है| वर्ष में लगभग ३०० टन गेंहू, २०० टन धान, और १०० टन सरसों हो जाती है|
व्यपार: गाँव में कुछ लोगों के पास अपनी दुकाने है जिसमें ज़रूरत का समान उपलब्ध रहता है एवं कुछ लोग बड़े व्यापार भी करते है जैसे गेंहू, धन की खरीद फ़रोक्त और उसे शहर के बड़े बज़ार में बेचना आदि| ग्राम के कुछ लोग मुर्गी,मछली, अंडे आदि का भी काम करते है ताकि गाँव वालों का काम चल सके|
नौकरी: ग्राम पंचायत में करीब ५% लोग सरकारी, ७०% लोग प्राइवेट नौकरी करते है एवं बाकी लोग कृषि कार्य में अपना समय लगते है जिनके पास खेती नही है वे लोग मज़दूरी कर के अपना और अपने परिवार का भारण-पोषण करते है|
संचार:
ग्राम पंचायत में लगभग ५% लोगों के पास बेसिक टेलिफान है एवं ९०% लोगों के पास मोबाइल फ़ोन है| जिससे ग्राम के लोगों को बात-चीत करने में आसानी होती है|
यातायात:
ग्राम पंचायत में यातायात की उचित व्यवस्था है क्योंकि यह ग्राम पंचायत नेशनल हाइवे से लगी हुई है इस लिए सरकारी, प्राइवेट साधन आसानी से मिल जाते है|
इस ग्राम पंचायत से पनकी रेलवे, भीमसेन रेलवे स्टेशन पास में पड़ते है| एवं लोगों के पास आने-जाने के लिए अपने साधन है|
बिजली: इस ग्राम पंचायत में १४ घंटे बिजली आती है क्योंकि इस ग्राम पंचायत के पास एन. टी. पी. सी. का संयंत्र लगा है जहाँ से बिजली मिलती है|
बैंक: इस ग्राम पंचायत में भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, और बैंक ऑफ बरौदा है|